प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में मिलेगा ₹78,000 की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन : PM Surya Ghar Yojana 2026

PM Surya Ghar Yojana 2026: देश के करोड़ों परिवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर मुफ्त बिजली पा सकते हैं। सरकार ₹78,000 तक की सब्सिडी दे रही है जिससे आप हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। बढ़ते बिजली बिल से परेशान परिवारों के लिए यह योजना एक बड़ी राहत बनकर आई है। इस योजना से न सिर्फ आपका बिजली खर्च बचेगा बल्कि पर्यावरण को भी फायदा होगा। आइए जानते हैं PM Surya Ghar Yojana की पूरी जानकारी।

सूर्य घर योजना में कितनी मिलती है सब्सिडी

सरकार ने इस योजना के तहत अलग-अलग क्षमता के सोलर पैनल पर सब्सिडी तय की है। 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 और 3 किलोवाट या उससे ज्यादा क्षमता के सोलर पैनल पर ₹78,000 तक की सब्सिडी मिलेगी। यानी अगर आप 3KW का सोलर सिस्टम लगवाते हैं जिसकी कुल लागत करीब ₹1.8 लाख आती है, तो सरकार ₹78,000 देगी और आपको सिर्फ ₹1.02 लाख खर्च करने होंगे। इस सिस्टम से आप हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली पा सकते हैं।

Also Read

योजना के मुख्य लाभ

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका बिजली बिल लगभग जीरो हो जाएगा। अगर आप जरूरत से ज्यादा बिजली बनाते हैं तो उसे ग्रिड को बेच भी सकते हैं और कमाई कर सकते हैं। सोलर पैनल की लाइफ 25 साल होती है यानी एक बार लगाने के बाद 25 साल तक फ्री बिजली। पर्यावरण के लिए भी यह अच्छा है क्योंकि सोलर एनर्जी पूरी तरह क्लीन एनर्जी है। सरकारी सब्सिडी मिलने से आपका खर्च आधा हो जाता है।

पात्रता और शर्तें

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • अपना घर होना जरूरी है (किराए के मकान पर नहीं लगा सकते)
  • घर की छत पर पर्याप्त जगह होनी चाहिए (कम से कम 100 sq ft)
  • बिजली कनेक्शन घर के मालिक के नाम पर हो
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है
  • सभी वर्ग के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बिजली बिल की कॉपी
  • घर के कागजात (प्रॉपर्टी पेपर)
  • बैंक खाते की पासबुक
  • राशन कार्ड या पहचान पत्र
  • छत की फोटो (जहां सोलर लगाना है)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID

सूर्य घर योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले PM Surya Ghar की ऑफिशियल वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं। होम पेज पर ‘Apply for Rooftop Solar’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपना राज्य, जिला और बिजली वितरण कंपनी का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद अपना कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें। अब लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरें। छत की फोटो, बिजली बिल और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अब आप जितने KW का सोलर सिस्टम लगाना चाहते हैं वो चुनें। फॉर्म को Final Submit करें और Application Number नोट कर लें।

सोलर पैनल इंस्टॉलेशन और सब्सिडी की प्रक्रिया

आवेदन Approve होने के बाद सरकार की तरफ से Empanelled Vendor की लिस्ट मिलेगी। उनमें से किसी एक को चुनें जो आपके घर आकर साइट का सर्वे करेगा। सर्वे के बाद आपको Quotation मिलेगा जिसमें पूरी लागत और सब्सिडी का ब्रेकअप होगा। अपनी तरफ से पैसे देकर सोलर पैनल इंस्टॉल करवा लें। इंस्टॉलेशन के बाद नेट मीटर लगेगा जो दोनों तरफ की बिजली को मापेगा। सब कुछ सही होने पर 30-60 दिन में सब्सिडी की राशि आपके खाते में आ जाएगी।

महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखें

केवल सरकार द्वारा Approved Vendors से ही सोलर पैनल लगवाएं वरना सब्सिडी नहीं मिलेगी। सोलर पैनल की Quality और Warranty जरूर चेक करें, कम से कम 25 साल की वारंटी होनी चाहिए। छत मजबूत होनी चाहिए, पुरानी छत पर लगाने से पहले इंजीनियर से सलाह लें। नेट मीटर लगवाना अनिवार्य है तभी Extra बिजली बेच सकेंगे। किसी बिचौलिए या Agent को पैसे न दें, Direct Vendor से ही डील करें। आवेदन के बाद Status Track करते रहें Official Portal पर। अधिक जानकारी के लिए Toll-Free Number 1800-180-3333 पर कॉल करें।


नोट: यह केंद्र सरकार की योजना है। Fake Vendors से सावधान रहें और हमेशा Official Website से ही Apply करें।

Follow on Instagram

Leave a Comment